फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से नाना-नातिन की मौत

Sun, 12 Feb 2017 11:26 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में बाईपास पर डंपर की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर से हुई जबरदस्त भिड़ंत में शनिवार देर रात कार के परखचे उड़ गए। जिले के रहने वाले कार सवार सभी लोग बस्ती में एक बारात से लौट रहे थे। हादसा अयोध्या कोतवाली के हलकारा का पुरवा के निकट हुआ, इसमें कार सवार गन्ना विभाग के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर समेत उनकी 11 वर्षीय नातिन की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल कार चालक समेत दो लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है।        
विज्ञापन


मूलरूप से पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र स्थित अलहदपुर निवासी व नगर कोतवाली क्षेत्र के उसरू में आवास बना कर रह रहे बडॉ. आरपी यादव के रिश्तेदार सुरेंद्र यादव की शनिवार को शादी थी। बारात पड़ोसी जनपद बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित रजवापुर गांव गई थी।

द्वार पूजा के बाद बारात में शामिल होने गये डॉ. आरपी यादव व अन्य कार से वापस घर फैजाबाद आ रहे थे। इसी दौरान रात लगभग साढ़े 11 बजे जैसे ही कार लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के हलकारा का पुरवा स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने पहुंची, उसी दौरान हाईवे पर मौजूद कट क्रॉस कर रही एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


वाहनों के भिड़ंत की आवाज पर दौड़े आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी और शीशा तोड़कर चालक 35 वर्षीय राहुल यादव निवासी उसरु कोतवाली नगर व उसके बगल में बैठे उसरु निवासी 62 वर्षीय डॉ. आरपी यादव और पीछे की सीट पर बैठे चालक राहुल यादव के भाई 30 वर्षीय राजन यादव व 11 वर्षीय अर्चिता यादव पुत्री हिमांशु यादव निवासी देवकाली धनीराम का पुरवा को जिला अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अस्पताल लाये जाने पर जांच के बाद डॉ. आरपी यादव को मृत घोषित कर दिया गया। लखनऊ रेफर 11 वर्षीय अर्चिता ने थोड़ी दूर जाने के बाद रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर घायल कार चला रहे राहुल यादव व उसके भाई राजन यादव को लखनऊ रेफर किया गया है। रविवार को अयोध्या कोतवाल प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में डॉ. आरपी यादव व उनकी नातिन अर्चिता की मौत हुई है। दो घायलों को रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें