फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बुजुर्ग महिला को रौंदा

Sat, 11 Feb 2017 10:32 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
हैदरगंज थाने में शनिवार को खड़ा पकड़ा गया दुर्घटना करने वाला ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के हैदरगंज मार्ग पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने बेकाबू होकर पैदल जा रही वृद्ध महिला को रौंद डाला। घटनास्थल पर ही वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक ने रास्ते में एक युवक की साइकिल को चपेट में ले लिया। साइकिल सवार कुछ दूर तक घिसटता चला गया। उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।                   
विज्ञापन


शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे तारुन-हैदरगंज मार्ग की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खुटेहना गांव के पास स्थित दुर्गा मंदिर के पास पैदल घर जा रही 65 वर्षीय वृद्धा गेंदा देवी पत्नी स्व. कुलई निवासी मनऊपुर दुबौली को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि वृद्धा उछलकर बगल गड्ढे में जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक चौरे बाजार की तरफ भागा। रास्ते में साइकिल से घर जा रहे 34 वर्षीय परशुराम चौहान निवासी दसलवान की साइकिल ट्रक की जंजीर में फंस गई। जिससे वह करीब सौ मीटर ट्रक के साथ घिसटता चला गया। ग्रामीणों के हल्ला गोहार पर ट्रक चालक ने ब्रेक लगाया।
विज्ञापन


झटका लगते ही साइकिल जंजीर से छूट गई परंतु युवक का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया और पैर की हड्डियां बाहर दिखने लगीं। युवक के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी गाड़ी से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां मौजूद चिकित्सकों ने घायल युवक को गंभीर अवस्था में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है। उधर चालक मौका पाकर ट्रक छोड़ कर भाग निकला।

थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के पुत्र बाबूराम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक की तलाश करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें