फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने में सफल होगी सरकार : नृत्यगोपाल दास

Sat, 11 Mar 2017 11:20 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
नृत्य गोपाल दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि न्यास कार्याध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही भाजपा की जीत है। राज्य के विकास के साथ ही प्रदेश की जनता की भलाई तथा अयोध्या में बहुप्रतीक्षित मंदिर निर्माण की में खड़ी बाधाओं को दूर करने में यह सरकार अवश्य सफल होगी।
विज्ञापन


महंत जिले में अयोध्या विधानसभा सहित सभी सीटों के साथ प्रदेश में भाजपा की जीत पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो राम के साथ हैं उसकी विजय भी सुनिश्चित है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में बनने वाली सरकार विकास के साथ ही रामराज्य की परिकल्पना को अवश्य साकार करेगी।

आशा है कि मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने में भी यह सरकार सफलता प्राप्त करेगी। शनिवार को विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम भगवामय नजर आया। विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा यह जीत समाज की, राष्ट्र की तथा विकास की जीत है।
विज्ञापन


लक्ष्य अगर पवित्र हो तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। कहा कि अयोध्या विश्व के मानचित्र पर विकसित होगी और जो बाधाएं मंदिर निर्माण में खड़ी हैं, वह दूर होगीं। राज्य में रामराज्य की स्थापना से ही सभी लक्ष्य पूर्ण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें