फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव की भव्यता को लेकर शासन-प्रशासन ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पांचवें दीपोत्सव को विश्वस्तरीय भव्यता प्रदान करने के लिए शासन-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को अयोध्या पहुंचे प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण से पहले उन्होंने यात्री निवास में जिलाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने प्रमुख सचिव पर्यटन के समक्ष 01 से 06 नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का बिन्दुवार ब्योरा प्रस्तुत किया। बताया कि दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 03 नवंबर को होगा। भगवान श्रीसीताराम पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचेंगे। बताया कि दीपोत्सव में नौ लाख दिए जलाए जाने की तैयारी है।
500 ड्रोन द्वारा रामायण कालीन दृश्यों, लेजर शो, 30 लाइट गेट व अयोध्या को सजाने सहित हेलीकॉप्टर द्वारा आकाश से पुष्प वर्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने विदेशी रामलीला व स्थानीय रामलीला दलों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले रामलीला प्रसंगों का मंचन सहित राम की पैड़ी पर मुख्य अतिथि-साधुसंतों व राम दरबार के लिये मंच व्यवस्था आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ आयोजन को सफल बनाने में पूरे मनोयोग से लग जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि दीपोत्सव में 12 हजार स्वयंसेवक लगाए जाएंगे। सभी एक जैसी टी शर्ट व कैप में रहेंगे। टी-शर्ट पर पांच दीपक का चित्र प्रिंट रहेगा।
प्रमुख सचिव ने आमंत्रण पत्र के साथ मेन्यू का एक फोल्डर लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें तिथिवार कार्यक्रमों का पूर्ण विवरण व उसका समय, स्थान अंकित होगा ताकि आमंत्रित किए गए अतिथियों को यह ज्ञात हो कि कौन सा इवेंट किस स्थान पर किस समय होगा। अवध विवि प्रशासन की ओर से दीपोत्सव में दीपों को सजाने, जलाने, खरीदने व वॉलेंटियर्स के खान-पान व ड्रेस समेत अन्य कार्यों का टेंडर फाइनल हो गया है।
लखनऊ की लकक्षक एलएलपी टेक को समस्त जिम्मा सौंपा गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से 1.20 करोड़ रुपये में समस्त कार्य किए जाने पर मोहर लगी है। विवि प्रशासन ने संस्था को निर्देश दिए हैं कि कोशिश करें कि दीपक लोकल कुम्हारों से ही खरीदे जाएं। जिन दीपों में 40 एमएम तेल आ सकते हैं, उन्हीं को मानक अनुसार लिया जाए।
रामनगरी में मनाया जाने वाले पांचवें दिव्य दीपोत्सव में 11 झांकियां वाहनों पर सवार होकर निकलेंगी। यह झांकियां संदेशात्मक होंगी। झांकियों में पुत्रयेष्ठि यज्ञ, गुरुकुल शिक्षा, रामसीता विवाह, अहिल्या उद्घार, पंचवटी, रामेश्वर सेतु, पुष्पक विमान, केवल प्रसंग, रामदरबार, सबरी राम मिलाप व लंका दहन की झांकियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें