पहले और दूसरे चरण के मुकाबले खेले गए। इसमें गोरखपुर, इलाहाबाद, मेरठ, फैजाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी की टीम ने अगले चरण में प्रवेश किया।
राजकीय इंटर कॉलेज के संयोजन में आयोजित नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए उद्घाटन मैच में गोरखपुर ने कानपुर को 4-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
गोरखपुर की तरफ से फैजाबन ने दो, कामिल और सैफ ने एक-एक गोल किया। इलाहाबाद और आजमगढ़ के बीच खेले मुकाबले में इलाहाबाद ने आजमगढ़ को 4-0 से पराजित किया।
इलाहाबाद की तरफ से अमित पटेल और अंकित ने दो-दो गोल किए। आगरा और अलीगढ़ के बीच खेले गए मुकाबले में आगरा ने अलीगढ़ को 1-0 से पराजित किया। आगरा की तरफ से एकमात्र गोल गुलफाम ने किया।
मुरादाबाद और झांसी के मध्य खेले गए मुकाबले में मुरादाबाद ने झांसी को 7-0 से पराजित किया। मुरादाबाद की तरफ से अख्तर अली ने तीन, रवि ने दो, कमल और तालिब ने एक-एक गोल किया।
अंतिम मुकाबला फैजाबाद और आगरा के बीच खेला गया। फैजाबाद ने आगरा को 3-0 से पराजित कर अंतिम आठ में जगह पक्की कर ली।
इसके पहले के उद्घाटन अवसर पर उदया पब्लिक स्कूल के बच्चों का रोपस्केपिंग प्रदर्शन सराहा गया। कनोसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की एरोबिक ने आयोजन में चांद लगा दिया।
बापू बालिका के लोक नृत्य और आर्यकन्या व जीजीआईसी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र ने गुब्बारे छोड़कर आयोजन के शुभारंभ की घोषणा की।
समारोह की अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक कमला सिंह चौहान ने की। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि और जेडी को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह 7:30 बजे से क्वार्टर फाइनल मैच खेले जायेंगे। सेमीफाइनल मुकाबला दो बजे से होगा।
मैच में राजन सुस्मीत, अख्तर, शादाब, योगेश्वर सिंह, अतुल वर्मा, दलेर, सौरभ, सीपी सिंह, हरिकिशन सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह निर्णायक रहे।
इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह, कनोसा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर ग्रेस, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनील लता, क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल आदि उपस्थित रहे।