फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पूर्व बाजार में ऑफर की भरमार

Wed, 04 Nov 2015 11:00 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूजा सामग्री, बर्तन व सजावट सामग्री को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह रहा। सिविल लाइंस, रिकाबगंज, चौक, नियांवा, मोदहा, नाका मकबरा, फतेहगंज, रीडगंज, देवकाली, अमानीगंज आदि जगहों पर दुकाने सज गई है। अभी दुकानों के बाहर स्टाल लगाए जा रहे हैं।

चौक मार्केट को खास कर सोने के कारोबार के लिए जाना जाता है। इन दुकानों पर विभिन्न ब्रांडों के सोने चांदी के जेवरात मौजूद रहे। चौक स्थित दो दुकानों पर सोने का गहना खरीदने पर मेकिंग चार्ज फ्री कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस बार सोने के दामों में और बढ़ोत्तरी नहीं हुई तो दीपावली पर सोना और चांदी के कारोबारियों की अच्छी बिक्री की उम्मीद है। सर्राफा कारोबारियों की माने तो धनतेरस तक सोने की कीमतों में और उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बर्तन बाजार में बम-बम
इंडक्शन कुकर व ग्लास टॉप चूल्हे की धूम रहेगी। महंगे आइटमों में लोगों की पहली पसंद इंडक्शन चूल्हा व कुकर होने की उम्मीद है। ग्लास टॉप चूल्हा भी बाजार में मजबूती से दिखेगा। बड़े वर्तन व्यवसाई कमल कौशल ने कहा कि दीपावली पर्व पर बर्तन की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। इसके अलावा फ्रिज, वाशिंग मशीन भी बाजार में
दुकानों के शो-रूम में सज गए हैं।छूट दी जा रही है, साथ ही एक सामन के साथ आॅफर भी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें