फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग पत्र वितरक को बस से दिया धक्का, जान गई

Sat, 09 Jul 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में इसी रोडवेज बस ससे दिया गया हॉकर को धक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित रोडवेज बस अड्डे पर अखबार बेचने बस पर चढ़े एक पत्र वितरक को चालक ने धक्का दे दिया। इससे वह जमीन पर आकर गिरा और उसका सिर फट गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आक्रोशित भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन स्थिति संभाल ली। मृतक के बेटे ने चालक व परिचालक पर केस दर्ज कराया है। रोज की तरह शनिवार की सुबह भी पत्र वितरक बस यात्रियों को अखबार बेचने की कवायद में जुटे हुए थे।

बस अड्डे के सामने  कानपुर जा रही फैजाबाद डिपो की एक बस सवारियां भर रही थी। इसी बीच करीब आठ बजे समाचार पत्र वितरक नरेंद्र कुमार सिंंह उर्फ रामू (60) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी वैदेहीनगर साहबगंज नगर कोतवाली अखबारों के बंडल के साथ बस पर चढ़ा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि वह बस के दरवाजे की सीढ़ी पर खड़ा ही था कि चालक के धक्का देने से नरेंद्र पीठ के बल सड़क पर गिरा और उसका सिर फट गया। सूचना पर पुलिस ने घायल नरेंद्र को जिला अस्पताल भेजवाया गया। इसी बीच लोग आक्रोशित हो गये और बस का शीशा फोड़ दिया।

तभी सिविल लाइन चौकी पुलिस पहुंची तो भीड़ छंट गई। प्रकरण में मृतक के बेटे उत्कर्ष सिंह ने तहरीर पुलिस को दी है। इसमें आरोप है कि अखबार बेचने को चढ़े उसके पिता को बस के परिचालक धूपनरायन ने नीचे उतर जाने को कहा और चालक पंकज पाठक ने धक्का दे दिया।

जिससे वह नीचे गिर पड़े और सिर फटने से मौत हो गई। नगर कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल ने बताया कि बस के चालक व परिचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें