फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध बताते हुए इसे भूमि विवाद की रंजिश बता रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली महिला के पति ने उसे छोड़ दिया है। वह अपने मायके में रहती है। उसका आरोप है कि फैजाबाद निवासी रोहित व उसके साथी विजय रविवार रात करीब दो बजे उसके घर पहुंचे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह उसने इसकी सूचना यूपी-112 नंबर पर दी। जिसके बाद महिला की तहरीर पर रोहित और विजय के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
वहीं प्रभारी सीओ सिटी अमर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़िता के पिता ने डेढ़ वर्ष पहले रोहित को 11 बिस्वा जमीन का एग्रीमेंट किया था। इसके बाद उसी जमीन का एग्रीमेंट उसके पिता ने किसी और को कर दिया।
विज्ञापन

इससे नाराज रोहित ने नगर कोतवाली में पीड़िता के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना जारी है। बताया महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें