फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी आज करेंगे कई परियोजनाओं की घोषणा

Tue, 20 Dec 2016 11:05 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
gadkari - फोटो : getty images
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा बुधवार को जिले में पहुंचेगी। अंबेडकरनगर से होते हुए जिले की सीमा मयाबाजार व पूराबाजार में यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां हैं। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे यात्रा जीआईसी मैदान में पहुंचेगी। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जनसभा को संबोधित करेंगे व फैजाबाद-रायबरेली मार्ग को फोर लेन का शिलान्यास और अन्य कई परियोजनाओं की घोषणा करेंगे।  
विज्ञापन


मंगलवार को सांसद लल्लू सिंह ने जीआईसी मैदान सभा स्थल का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिया। श्री सिंह ने कहा कि अयोध्या में होने वाली गडकरी की विशाल परिवर्तन महारैली भाजपा की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

सांसद के साथ जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, क्षेत्रीय मंत्री अमित तिवारी, अखंड सिंह डिंपल, इं. रणवीर सिंह, दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि परिवर्तन यात्रा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह यात्रा की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें