फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवधेश और गब्बर करोड़पति तो रामगोपाल लखपति

Tue, 07 Feb 2017 10:51 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
rupees - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने वाले मंत्री व सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद और बसपा प्रत्याशी फिरोज खां गब्बर करोड़पति हैं तो मिल्कीपुर से बसपा से नामांकन दाखिल करने वाले राम गोपाल लखपति हैं। दो प्रत्याशियों की संपत्तियां गांव से शहर तक हैं।
विज्ञापन


दाखिल किए गए शपथ पत्र के मुताबिक मंत्री व सपा प्रत्याशी एमए एलएलबी अवधेश प्रसाद ने 786563 रुपये तो उनकी पत्नी सोना देवी ने 447342 रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया। श्री प्रसाद पर 2012 में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था।

प्रसाद के पास 3319154 रुपये तो पत्नी के पास 2070741 रुपये चल सपत्तियां हैं। उनके पास महज दो हजार की नकदी और पत्नी के पास 17000 रुपये हैं। प्रसाद के पास बैंक में 16 लाख और पत्नी के पास पांच लाख के साथ 13 लाख की एफडी है। प्रसाद के पास 30 हजार की जीप, 40 हजार की कार और एक सफारी है।
विज्ञापन


उनके पास बंदूक के साथ ही राइफल भी है। प्रसाद के पास 12711250 रुपये की तो पत्नी के पास 91.60 लाख की अचल सपंत्तियां हैं। इनमें प्रसाद के पास कृषि भूमि के साथ ही सुरवारी सोहावल, तोगपुर फैजाबाद और गोमतीनगर में मकान व जमीने हैं तो पत्नी के पास अब्बू सराय में। वह 10 लाख रुपये के बकाएदार भी हैं। 

रूदौली बसपा प्रत्याशी स्नातक फिरोज खां गब्बर ने 1473757 रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया है। उन पर आचार संहिता उल्लंघन के अब तक छह मामले दर्ज हो चुके हैं। चल संपत्ति के रूप में 4496551 रुपये की तो पत्नी के पास 1444085 रुपये की हैं।

गब्बर के पास 40 हजार रुपये की नकदी तो पत्नी के पास भी 40 हजार रुपये हैं। बैंकों में जमा के साथ ही जुबेर खां एंड संस, हिना पोल्टरी के हिस्सेदार हैं। उनके पास होंडा एकोई के साथ बुलेट मोटरसाइकिल है। स्वयं के पास कोई जेवरात नहीं है तो पत्नी के 13.60 लाख के 500 ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवर हैं।

गब्बर के पास राइफल और रिवाल्वर है। उनके पास 1.69 करोड़ तो पत्नी के पास 76 लाख की अचल संपत्तियां है। कृषि और गैर कृषि जमीन व मकान पैतृक गांव रौनाही के साथ मंगलसी, जगनपुर, शेखपुर, रुदौली, फैजाबाद के बछड़ा सुल्तानपुर, कंधारी बाजार, झारखंडी के साथ मलाड बेस्ट मुंबई में फ्लैट हैं।

मिल्कीपुर बसपा प्रत्याशी स्नातक राम गोपाल ने न तो आयकर रिटर्न दाखिल किया है और न ही कोई आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। उनके पास 447254.27 रुपये और 726989 रुपये की चल संपत्तियां हैं। इनमें राम गोपाल के पास 93 हजार की नकदी और पत्नी के पास 73000 रुपये की।

प्रत्याशी के पास बैंक में 19 हजार तो पत्नी के पास 11 हजार रुपये हैं। वाहन के नाम पर प्रत्याशी के पास मोटर साइकिल है। 50 ग्राम सोने के सामान, एक राइफल भी हैं। पत्नी के पास छह लाख का 200 ग्राम सोना और 42 हजार रुपये की चांदी के सामान हैं। न तो कोई देनदारी है और न ही अचल संपत्तियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें