अयोध्या। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइंस में आयोजित परेड के लिए रविवार को पुलिस लाइंस के ग्राउंड पर जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया। डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने परेड का निरीक्षण किया। गणतंत्र समारोह के मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी होंगे।
परेड को भव्य बनाने के लिए पुलिस महकमे ने अतिरिक्त तैयारियां की है। मंच और ग्राउंड की साज-सज्जा को नया लुक दिया गया है। परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वालों पुलिसकर्मियों तथा समाज के लोगों की सूची को फाइनल टच दिया जा रहा है। राष्ट्र धुन छेड़ने की जिम्मेदारी सेना के बैंड को दी गई है।
फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस की विभिन्न आठ शाखाओं क्रमश: रेडियो, अग्निशमन, घुड़सवार, बाइक, यूपी-112, स्वान, महिला पुलिस समेत अन्य टीम शामिल रही। घुड़सवार दस्ता आयोजन को भव्यता प्रदान करता नजर आया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूलों के विद्यार्थियों को बुलाया गया था। इस बार कोविड प्रोटोकाल के चलते गणतंत्र दिवस की परेड से झांकी को अलग रखा गया है।
एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी होंगे। इस दौरान आईजी डॉ. संजीव सिंह, डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार समेत अन्य मौजूद रहेंगे। कहा कि समस्त कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।
रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान एसपी सिटी विजयपाल सिंह, एएसपी पलाश बंसल, सीओ सदर आरके चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक पवन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम-
सुबह 9:00 बजे परेड फाल इन
सुबह 9:15 बजे परेड कमांडर की ओर से परेड का भार ग्रहण
सुबह 9:20 बजे आईजी व डीआईजी का आगमन
सुबह 9:25 बजे मुख्य अतिथि का आगमन
सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण
सुबह 10.15 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम
अयोध्या-पुलिस लाइंस में फुल ड्रेस परेड में मौजूद पुलिस कर्मी- फोटो : FAIZABAD