फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या भारत का हृदय स्थल : सोनू निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बॉलीवुड के प्रख्यात गायक सोनू निगम रविवार देर शाम अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रख्यात गायक सोनू निगम ने कहा कि अयोध्या भारत का हृदय स्थल है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारत की गरिमा का विषय है। राम मंदिर सभी को जोड़ने का काम करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके मन में बहुत दिनों से अयोध्या आने की इच्छा हो रही थी। वह अधिक समय तक दुबई व मुंबई में रहते हैं। इस बार ज्यादा समय तक मुंबई में रहना हुआ तो अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हो गया। राम लला का दर्शन कर शांति व आनंद का अनुभव हुआ है। कहा कि मेरी भी इच्छा है कि राम मंदिर में एक ईट रख दूं। वास्तव में यह मेरी ही नहीं समस्त भारतवासियों की इच्छा है कि वह राम मंदिर में अपना योगदान कर सकें।
राम मंदिर निर्माण की कल्पना सदियों से अधूरी थी जो अब पूरी हो रही है। उन्होंने समस्त भारतवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग करें। कहा कि वे रामलला के लिए एक गाना भी बनाएंगे । मोहम्मद रफी का गाना मुझे अपनी शरण में ले लो राम... गुनगुना कर भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उनके प्रशंसक हैं । बॉलीवुड का प्रधान केंद्र तो मुंबई ही है लेकिन यदि यूपी में भी फिल्म की शूटिंग के रास्ते खुलेंगे तो यह और भी अच्छा होगा। इससे पूर्व सोनू निगम ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और राम लला की संध्या आरती में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें