फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक लगा घंटों जाम

Sun, 09 Jul 2017 10:36 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
अयोध्या में गुरु पूर्णिमा पर्व पर नयाघाट स्थित मुख्यमार्ग पर लगा लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के कोने-कोने से आए शिष्यों की भारी भीड़ से घंटों जाम लगा रहा। अंडर ग्राउंड बिजली के तार बिछाने व सीवर के लिए खोदे गए गड्ढों में तमाम भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जलजमाव व उफनाई गंदगी से लोग कोसते नजर आए।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर्व पर उमड़ी शिष्यों की भारी भीड़ से यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। यातायात व्यवस्था का हाल यह रहा कि भोर से उमड़े शिष्यों के दो पहिया वाहनों की भीड़ से मुख्य मार्ग पर नयाघाट से डाकखाना, श्रंगारहाट, दीनदयाल तिराहा, हनुमानगढ़ी, दंतधावन कुंड तक जाम लगा रहा।

यह स्थिति लगभग सुबह लगभग पूरे दिन बनी रही। सभी वाहनों के यातायात पर प्रतिबंध के बाद भी गलियों रायगंज, दंतधावनकुंड, रामघाट, रानी बाजार आदि मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें