जिला अस्पताल में शुक्रवार को सीटी स्कैन करातीं मरीज कुसुम।
अयोध्या। लंबे इंतजार के बाद जिला अस्पताल में शुक्रवार को निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा मरीजों को मिलने लगी। यह सुविधा पीपीपी मॉडल पर शुरू हुई है। पहले दिन दो मरीजों ने चिकित्सक के निर्देश पर सीटी स्कैन कराया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि मरीजों का सीटी स्कैन सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक किया जाएगा।