फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आवारा कुत्तों के हमले में मोर घायल

Sat, 15 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज (अयोध्या)। क्षेत्र के उमरनी पड़री गांव में शुक्रवार को आवारा कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने मोर को कुत्तों से बचाया लेकिन तब तक वह घायल हो चुका था। गांव के सूरज यादव ने मोर पर हमले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ गांव पहुंचे वन कर्मी मुन्नी लाल यादव घायल मोर को पशु चिकित्सालय हैरिंग्टनगंज ले गए। पशु चिकित्सक विवेक शुक्ला ने इलाज के बाद मोर को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। वन कर्मी ने बताया मोर को कुमारगंज में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें