फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख लेकर भागी ठग कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन कंपनी की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि 11 निवेशकों के 20 लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

पीड़ितों ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि कंपनी के मातहत कर्मचारियों ने ठगी के बाद अब दूसरे नाम से कंपनी चला रहे हैं। एसडीएम ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
कुमारगंज थाना क्षेत्र के उधुई निवासी प्रभाकर सहित 11 अन्य लोगों ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कंपनी के सीएमडी बुधिराम द्वारा इनायत नगर के इलाहाबाद बैंक में कंपनी के एजेंट विनोद कुमार तिवारी, रामकुमार यादव व जगजीवन प्रसाद आदि के जरिए पैसे जमा कराते थे।
विज्ञापन

बाद में इन एजेंटों ने लोगों से अंजरौली की केनरा बैंक शाखा में अपने व्यक्तिगत खातों में निवेशकों की धनराशि जमा की जाने लगी। कुछ ही दिनों में निवेशकों की रकम डकार कर कंपनी फरार हो गई।
पिछले कुछ दिनों से कंपनी के कर्मचारियों ने अमरगंज, सतनापुर आदि जगहों पर दूसरी कंपनी का बोर्ड लगाकर कार्यालय खोल दिया और पुरानी कंपनी में निवेश किए हुए लोगों को धनराशि वापस देने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कंपनी के निवेशकों ने तहसील दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में फर्जी तरीके से संचालित कंपनी से निवेशकों की डूबी रकम वापस दिलाने की मांग की गई है।
उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर केडी शर्मा ने बताया कि शिकायत संज्ञान में है। मामले की छानबीन खंडासा पुलिस से कराई जा रही है, दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें