फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता केके सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Sat, 22 Aug 2015 10:27 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला प्रकाश में आने के बाद हलचल मच गई है। धर्मसभा से जुड़े पदाधिकारियों ने शिकायत देकर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता कायस्थ धर्मसभा के सदस्य कैलाश चंद्र श्रीवास्तव निवासी अवधपुरी कॉलोनी अमानीगंज का कहना है कि अयोध्या-फैजाबाद समेत विभिन्न जनपदों में कायस्थ धर्मसभा की संपत्ति है।

उनका आरोप है कि संस्था अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा निवासी भरतपुरी कॉलोनी धारा रोड की ओर से सभी की रायगंज स्थित डिप्टी महादेव धर्मशाला को तनहा काबिज व मालिक बताते हुए धर्मशाला के एक हिस्से का बैनामा कर दिया और मोटी रकम ऐंठ ली।
विज्ञापन


यह बैनामा सिन्हा की ओर से खुद को कायस्थ धर्मसभा का अध्यक्ष साबित करते हुए कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर किया गया। जबकि कायस्थ धर्मसभा की कार्यकारिणी कालातीत हो चुकी है।
विज्ञापन


कार्यकारिणी का कार्यकाल 29 जुलाई तक ही वैध था। संस्था पदाधिकारियों अथवा सदस्यों से न तो कोई मंत्रणा की गई और न ही किसी को विश्वास में लिया गया।

नगर कोतवाल हरिहरनाथ मिश्र ने बताया कि अमानीगंज अवधपुरी कॉलोनी निवासी कैलाश चंद्र श्रीवास्तव की तहरीर पर नगर कोतवाली के धारा रोड भरतपुरी कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचना की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें