फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार की मौत, 255 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए चार लोगों की मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। जबकि, 255 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 356 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली। उनको स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 12150 हो गई है। इनमें सक्रिय 2244 हैं।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को प्राप्त हुई 4189 लोगों की जांच रिपोर्ट में 255 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में सर्वाधिक संक्रमण देखा गया है। कई मोहल्लों में सामूहिक रूप से संक्रमण मिलने से लोगों में भय व्याप्त रहा। जिले में मंगलवार को सोहवल ब्लॉक के इब्राहिमपुर में सर्वाधिक सात संक्रमित पाए गए।
इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के बछड़ा सुलतानपुर, साहबगंज, अवधपुरी कॉलोनी में छह-छह, फतेहगंज, पूरा ब्लॉक के सरायरासी, तारुन ब्लॉक के गयासपुर में पांच-पांच, दिल्ली दरवाजा, हौसला नगर, अब्बू सराय, गुलाबबाड़ी, मसौधा ब्लॉक के कौशलपुरी, पूरा ब्लॉक के गंगोली, रानोपाली में चार-चार सहित अन्य जगहों पर मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल सक्रिय मरीजों में से 2118 होम आइसोलेशन में रखे गए हैं, जबकि 126 मरीजों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें