फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बाइक-कार की टक्कर में तीन डॉक्टर समेत चार घायल

Fri, 24 Feb 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर (अयोध्या)। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह बाइक व कार की टक्कर में तीन डॉक्टर समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीनों डॉक्टरों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


भेलसर चौकी के अंतर्गत राष्ट्रीय मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के सामने सुबह करीब आठ बजे भेलसर गांव निवासी मो. नदीम अपनी बाइक से मंडी से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। तभी लखनऊ से अयोध्या जा रही कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पहले बाइक से टकराई फिर झाड़ियों में घुस गई।

कार में सवार डॉ. जय सिंह चौरसिया निवासी फूलपुर, आजमगढ़, डॉ. विजय हरि आर्या निवासी कटरा कस्बा रुदौली, अयोध्या और डॉ. राजेश मिश्रा निवासी रोटी गोदाम थाना कोतवाली जिला सीतापुर व बाइक सवार मो. नदीम निवासी भेलसर कोतवाली रुदौली गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी डॉक्टर लखनऊ से अयोध्या ड्यूटी पर आ रहे थे। डॉ. जय सिंह और डॉ. विजय हरि जिला अस्पताल में तैनात हैं।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंचे भेलसर चौकी प्रभारी ने सभी घायलों को सीएससी रुदौली भिजवाया। वहां पर चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल तीनों चिकित्सकों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इसमें डॉ. जय सिंह की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसे बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर
शुजागंज (अयोध्या)। पूराकलंदर थाने के निकट बिल्हरघाट मार्ग पर बुधवार रात करीब 12 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाये थे।

इससे बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान गई। दोनों बाइक सवार बरात से लौट रहे थे। इसी बीच चीनी मिल मसौधा को गन्ना आपूर्ति करने जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गए।

इस घटना में बाइक चालक सुनील यादव (27) निवासी ग्राम हयातनगर की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार कुन्ने निवासी हलीम नगर का एक पैर टूट गया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। संवाद

सड़क हादसे में तीन युवक घायल
बीकापुर (अयोध्या)। सड़क हादसे में एसयूवी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बुधवार रात करीब 2 बजे कोतवाली क्षेत्र के गंडई के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ। सुल्तानपुर से अयोध्या जा रही एक एसयूवी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

इस हादसे में एसयूवी सवार बस्ती जिले के इमलिया निवासी ध्रुव कुमार शर्मा, शशिभूषण व लकी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने शशिभूषण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में एसयूवी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। ट्रक चालक मौके से वाहन समेत भाग गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें