फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फीट तक भर गई राम मंदिर की नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे नींव भराई का कार्य अब तेज हो गया है। बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने भी सोमवार से काम शुरू कर दिया है। बालाजी के 50 मजदूर काम पर लग गए हैं। यह रात की शिफ्ट में 12 घंटे काम करेंगे। अब तक राम मंदिर की नींव भराई के लिए खोदे गए 40 फीट गहरे गड्ढे में से पांच फीट ऊपर तक की भराई पूरी हो चुकी है। मंदिर की पांचवीं लेयर का निर्माण भी सोमवार को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

राम मंदिर की नींव 44 लेयर में भरी जानी है। अब तक पांच लेयर भरी जा चुकी है। छठी लेयर भरने का काम भी मंगलवार से शुरू हो गया है। एलएंडटी की सहयोगी निर्माण एजेंसी राजस्थान की मेसर्स बालाजी कांस्ट्रक्शन कंपनी प्रा. लि. ने सोमवार से रात्रिकालीन ड्यूटी संभाल ली है। बताया गया कि बालाजी के कांकरीट संयंत्र को शुरू करने में तकनीकी विलंब हो रहा है। इसके कारण एलएंडटी की ओर से मंगवाई गयी सामग्रियों का ही उपयोग कर बालाजी कंपनी ने शाम सात बजे से सुबह सात बजे की पाली में काम प्रारम्भ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें