फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुकार पान मसाले में पाया गया गैंबियर

Sat, 19 Nov 2016 10:30 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दावे के अनुरूप पुकार पान मसाला और ऊंझा सब्जी (अजवाइन) मसाला में तत्व नहीं पाए जाने और मिथ्या छाप के आरोप में शुक्रवार को एडीएम सिटी न्यायालय में वाद दायर किया गया है। यह कार्रवाई अभिहित अधिकारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर पांडेय ने की है। लैब की रिपोर्ट में पुकार में गैंबियर पाए जाने की पुष्टि हुई है। ऊंझा सब्जी मसाला भी घटिया पाया गया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा टीम ने 29 जनवरी 2016 को चौक स्थित मेसर्स रामचंदर एंड संस/पार्टनर अजीत कुमार चौरसिया की दुकान से पुकार का नमूना लिया गया था। पुकार के पैकेट पर केसरयुक्त पान मसाला लिखा था। नमूने को आगरा प्रयोगशाला में भेज दिया गया।

प्रदेश प्रयोगशाला की जो रिपोर्ट आई, उसमें मिथ्या छाप और मसाला अधोमानक पाया गया है। पुकार में गैंबियर पाए जाने की पुष्टि हुई है। रामचंदर एंड संस ने पुकार को अयोध्या स्टेशन रोड के सौरभ ट्रेडर्स से लिया था।
विज्ञापन


इसलिए रामचंदर एंड संस के साथ सौरभ ट्रेडर्स के पर भी केस दायर किया गया है। 29 जनवरी को ही बेगमगंज मकबरा से जितेन्द्र कुमार सत्येन्द्र कुमार के प्रतिष्ठान से आईपीएल ब्रांड के उंझा सब्जी(अजवाइन) मसाले का नमूना संकलित किया गया था। आगरा की लैब ने इस मसाले को भी सब स्टैंडर्ड और मिथ्याछाप पाया है। पुकार और ऊंझा ब्रांड के कारोबारियों पर मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें