फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रदेश की फुटबॉल टीम में तीन खिलाड़ी चयनित

Mon, 22 May 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में मध्यप्रदेश भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश की 19 वर्षीय स्कूल टीम की घोषणा कर दी गई। चयनित खिलाड़ी 25 मई से कानपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद चार मई को भोपाल के लिए रवाना होंगे।डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या के प्राचार्य भगवती सिंह ने बताया कि प्रदेश की टीम में स्पोटर्स कॉलेज सैफई के कृष्णा मिश्रा,आयुष सिंह,राजेश यादव , स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के नीरज यादव, विकास चौरसिया,रितिक मालवीय, सौरभ गोल्ड,दिव्यांशु राय, मोहम्मद शादाब को शामिल किया गया है। इसके अलावा सौरभ कुमार यादव-गोरखपुर, अब्दुल कैश खान,अबूजर व अमन कुमार बरेली, अमित यादव वाराणसी, बरेली, मोहम्मद तारीक अयोध्या, अमित पाल, मोहसिन खान अयोध्या व तौसीफ अयोध्या को टीम में शामिल किया गया है। बालिका वर्ग में वंदना कुशवाहा देवरिया, मेघा दुबे कानपुर ,सुलेखा कनौजिया गोंडा, सिमरन चौहान प्रयागराज, हिना खातून देवरिया, प्रीति वर्मा मथुरा, लकी प्रयागराज, खुशी राय वाराणसी, खुशबू पटेल वाराणसी, अंचल पटेल गोंडा, वंदना सिंह अलीगढ़, रानी अलीगढ़, आराधना गोंडा, रागिनी देवरिया, निक्की गोरखपुर व अंचल पटेल गोंडा को टीम में स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें