फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर : अलग-अलग जगह भिड़े कई वाहन, छह घायल

Fri, 29 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
ठंड व कोहरे  में लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाते राहगीर।
विज्ञापन
रुदौली। भेलसर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग- 27 पर बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे के बाद कई वाहन अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटना के शिकार हो गए। करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। कूढ़ासादात गांव के पास एक ट्रक आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक जिला रामपुर के कैमरी निवासी सलीम व उनके भाई आरिफ घायल हो गए। इसी ट्रक में पीछे से एक कार टकरा गई, जिससे उस पर सवार नाका निवासी अंजू (30) व देवरिया निवासी अनीता को चोट आई। सुबह चार बजे नेशनल हाईवे के लोहिया पुल के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गोंडा के धानेपुर निवासी राजू (45) व उनकी पत्नी रजनी देवी घायल हो गईं। रौजागांव ओवरब्रिज के पास एक ट्रक रेलिंग में घुस गई, इसी से कुछ दूर झांसी डिपो की बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में यात्री सवार नहीं थे। रुदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से किनारे कराकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें