फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सपना के साथ झूमे दर्शक, महोत्सव में दिखा उत्साह

Fri, 29 Dec 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या महोत्सव में कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं सपना चौधरी।
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों से आ रहे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। बुधवार शाम हरियाणा से आईं सपना चौधरी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। तेरी आख्यां का यो काजल, झील सी गहरी तेरी आख्यां में खो जाऊं गीत पर उन्होंने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मंच पर सपना के आते ही उनकी एक झलक मोबाइल में कैद करने और सेल्फी लेने के लिए दर्शकों में होड़ मच गई। इस दौरान सपना ने कहा कि जहां तक मेरी आवाज जा रही है सभी को हाथ जोड़कर राम-राम। अयोध्या आने पर इतना मान-सम्मान देखकर फूली नहीं समा रही हूं। यहां आने पर मन को काफी शांति मिली।
महोत्सव में फिल्म अभिनेत्री निशा सिंह, गायक व अभिनेता विवेक पांडेय की प्रस्तुति पर भी लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। वहीं विजय यादव व उनकी टीम ने फरवाही नृत्य की भाव-विभोर करने वाली प्रस्तुति दी। इससे पहले मंच पर रक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, प्रबंधक आकाश अग्रवाल, सचिव नाहिद कैफ, महासचिव अरुण द्विवेदी, विवेक पांडेय सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें