फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 17 Jan 2016 11:41 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे, सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने ड्यूटी की। लोक सेवा आयोग का चार सदस्यों का दल भी अलग-अलग सेक्टरों में भ्रमण करता रहा। नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व समेत 11 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी परीक्षा केंद्रों में जाकर जांच की।
विज्ञापन


सम्मिलित अवर अधीनस्थ प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले में 34 परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई। इसके पहले प्रश्नपत्रों के सेट मजिस्ट्रेटों की कड़ी निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए। परीक्षा के लिए लोक सेवा आयोग से चार प्रतिनिधि भी व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

केंद्रों पर 15840 अभ्यर्थियों के बैठने के इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नकल विहीन परीक्षा को लेकर तैनात रहे। गेट पर ही जांच के बाद अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति मिली। 11 सेक्टरों में तैनात मजिस्ट्रेटों ने भी सक्रियता दिखाई। परीक्षा सुबह 11 बजे तक चली।
विज्ञापन


परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 34 परीक्षा केंद्रों में एग्जाम सकुशल निपट गया। आयोग की टीम को उत्तर पुस्तिकाओं को सील करवा सौंप दी गई है। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण में सामने आया कि करीब 62 से 64 फीसदी के बीच अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

आयोग के पास ऐसा कोई फार्मेंट नहीं था जिससे यह पता चले कि कुल कितने अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी, लेकिन निरीक्षण के दौरान यही सामने आया कि पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय और परीक्षा सहायक राजकपूर ने भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया है।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 450 छात्र
फैजाबाद। सैनिक स्कूल लखनऊ की प्रवेश परीक्षा शहर के एक केंद्र पर दो पालियों में हुई। राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान कड़े इंतजाम रहे। कुल 450 बच्चे उपस्थित बताए गए हैं। कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए बच्चों ने दो पालियों में परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें