फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ से बनेंगी चार सड़कें

Thu, 06 Aug 2015 10:32 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा रुदौली विधानसभा क्षेत्र की 15 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 3.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदेश शासन ने दे दी है।
विज्ञापन


रुदौली के विधायक राम चंद्र यादव का कहना है कि छह अन्य सड़कों के मरम्मत की स्वीकृति के लिए सवा चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रदेश शासन को भिजवाया है।

प्रदेश शासन ने राज्य सड़क निधि से जिले में हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के चार किमी. बल्लीपुर से रजौरा संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए 116.67 लाख रुपये की स्वीकृति की है।

इसी क्षेत्र के रजौरा से सहसेपुर के 1.5 किमी लंबे मार्ग निर्माण के लिए 54.33 लाख रुपये, रुदौली-सैदपुर संपर्क मार्ग रसूलपुर लिलहा चौराहे तक 2.5 किमी लंबे संपर्क मार्ग के लिए 76.53 लाख रुपये और खड़बडिय़ा मोड से आनंदनगर धर्मगंज चिलबिली नौ किमी लंबे संपर्क मार्ग के लिए 266.55 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदेश शासन ने दी है। 514.08 लाख रुपये की प्रस्तावित इन परियोजनाओं के लिए शासन ने इस साल 321.86 लाख रुपये का आवंटन भी कर दिया है। अब इन सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


रुदौली क्षेत्र के 15 सड़कों की मरम्मत के लिए 3.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदेश शासन ने कर दी है। विधायक का कहना है कि काफी दिनों से यह प्रस्ताव लंबित थे। इन सड़कों के कुछ हिस्सों के मरम्मत के लिए आवंटन किए जाने की खबर है।

लोक निर्माण विभाग के मुताबिक अमीरपुर संपर्क, शुक्लापुर संपर्क मार्ग, सेवढारा संपर्क मागष सधारपुर से जमुनियाबाग बड़ी नहर समंपर्क र्मा, रेछ संपर्क मार्ग, रजनपुर, नेवती, मत्था नेवादा, रुदौली सैदपुर लोधौरा संपर्कमार्ग, कठिया, फिरोजपुर मकदूमी, शेखाना इमामबाग और प्रीतिदास संपर्क मार्ग शामिल हैं। कोपेपुर शाहपुर अहिरौली संपर्क मार्ग के लिए 39.27 लाख रुपये और शुजागंज कैथी संपर्क मार्ग के लिए 39.24 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी, फैजाबाद क्षेत्र के मुख्य अभियंता एसपी सक्सेना ने बताया कि इन कार्यों के लिए धन आवंटन का पत्र भी प्राप्त हो गया है। रुदौली क्षेत्र की 30 किमी लंबी छह सड़कों के मरम्मत के लिए चार करोड़ 26 लाख रुपये का प्रस्ताव प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें