फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच मकान राख

Wed, 22 Mar 2017 11:21 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली तहसील क्षेत्र के नयापुरा मजरे ग्राम पंचायत सडरी में बुधवार को आग लगने से पांच मकान जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुजागंज चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सडरी के नयापुरा में राम शंकर पुत्र तेज बहादुर, तेज बहादुर पुत्र नन्हू, बलराम पुत्र दुर्गा प्रसाद, मंशा राम पुत्र दुर्गा प्रसाद, धर्म राज पुत्र दुर्गा प्रसाद के मकानों में लगी आग से कुछ भी नहीं बचा।
विज्ञापन


जिस समय आग लगी सभी किसान खेती किसानी के काम से निकले थे। जब लौटे तो सब कुछ राख हो चुका था। पीड़ित राम शंकर ने बताया कि लोग घर पर नहीं थे। सभी गन्ना कि छिलाई करने गए थे। घर में रखा 40 हजार रुपये का समान भी जल गया। तेज बहादुर ने बताया कि सरसों काटने खेत गए थे। जब घर पहुंचे तो सब कुछ जल चुका था। पीड़ितों के पास पहनने को कपड़े भी नहीं बचे। मौके पर पहुंचे लेखपाल अनीस ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।


तीन बकरियां झुलसी, मौत
शाहगंज। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के काजी सराय बाजार निवासी टिल्लू, मुन्ना की गुमटी व छप्पर में बुधवार आग लग गई। दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने आग पर काबू पाया। छप्पर में बंधी टिल्लू की तीन बकरी भी जल कर मर गईं। मौके पर पहुुंचे हल्का लेखपाल संतराम दूबे ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट सौंप दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें