फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ने के विवाद में हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। थाना क्षेत्र के भवनिया पुर मजरे भटमऊ नारायन पुर गांव में आम तोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक हुई जिसके बाद एक युवक ने घर से हवाई फायर कर दिया जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस दोनो पक्षों के चार लोगों को थाने उठा लाई और शांतिभंग में चालान कर दिया। एक पक्ष के राम नरेश व मनोज कुमार और दूसरे पक्ष के सचिन शुक्ल व शुभम शुक्ल के बीच आम को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।
बताते हैं कि गुरुवार को दोनो पक्षो में कहासुनी के बाद एक पक्ष के एक युवक ने बंदूक से फायर कर दिया जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मवई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें