फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बाइक सवारों की फायरिंग, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भदोखर मजरे रामू का पुरवा के निकट रविवार सुबह 10 बजे बाइक सवारों की फायरिंग से लोग थर्रा उठे। गुहार सुन मौके पर ग्रामीणों ने जाकर देखा तो एक साइकिल सवार सड़क पर घायल हालत में पड़ा तड़प रहा था। पुलिस ने घायल साइकिल सवार को अस्पताल भिजवाया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दर्शन नगर पुलिस चौकी के निकट सरेठी निवासी राम शंकर ने तहरीर में बताया कि वह साइकिल से रविवार सुबह भदोखर गांव की ओर जा रहे थे। गांव के निकट रामू का पुरवा के पास पहुंचते ही नहर के किनारे से निकली हुई सड़क पर जैसे ही वह पहुंचे कि पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने फायर झोंक दिया। गुहार पर जब तक ग्रामीण दौड़े बदमाश भाग निकले।
मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पूरा कलंदर पुलिस को दी। पूराकलंदर थाना प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। साइकिल सवार अधेड़ की शरीर पर चोट के भी निशान हैं। घटना की जांच की जा रही है। घायल ने घटना के पीछे जमीनी विवाद के चलते बाइक सवारों द्वारा हमला करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें