आग की घटनाओं के बढ़ने के साथ ही हिमाचल पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एडीजीपी कानून व्यवस्था संजय कुंडू ने बताया कि सभी जिलों के एसपी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही होमगार्ड, पुलिस व फायर बिग्रेड के अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाकर स्थिति पर नजर रखने को कहा है।
- फोटो : अमर उजाला
पूराकलन्दर के बनकेगांव में रविवार रात चिराग से लगी आग में पांच मकान और तीन लोगों के खलिहान राख हो गए। उधर, उमरपुर में शनिवार रात आग में सरेसर निवासी अशोक श्रीवास्तव के दो छप्परों में आग लग गई।
विज्ञापन
बनकेगांव में रविवार शाम 7:20 बजे चिराग की चिंगारी ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते पांच घर और तीन खलिहान राख में तब्दील हो गए। राज कुमारी पत्नी राम लाल के घर से चिराग गिर जाने से आग लगी और कुछ ही समय में पड़ोसियों का भी घर आग की चपेट में आ गया।
आग लगते ही फायर दस्ता को सूचना दी गयी लेकिन फायर की गाड़ी घंटेभर बाद पहुंची तब तक ग्रामीण आग को काबू करने के लिये अकेले जूझते रहे। गनीमत रही कि हवा नहीं चल रही थी, नहीं तो लगभग पूरा गांव आग की चपेट में आ सकता था।
विज्ञापन
आग से राज कुमार, राम कुमारी, अरुन, अशोक लाला का घर जलकर राख हो गया। वंशीलाल, बाबूराम व महेश का खलिहान आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। उमरपुर में शनिवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग में सरेसर निवासी अशोक श्रीवास्तव के दो छप्परों में आग लग गई।