फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दुकान जली, तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
आग लगने के बाद भरभरा कर गिरी दुकान। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
सोहावल। रौनाही थाना के अरकुना चौराहा स्थित परचून की एक दुकान में आधी रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। कई लाख का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और अग्नि शमन विभाग ने आग पर काबू पाया। कुछ समय बाद ही पूरा मकान भरभराकर ढह गया।
विज्ञापन

सोमवार रात अलीगंज मोड़ पर राजेश वर्मा के मकान में किरायेदार राम आशीष वर्मा की किराना स्टोर में अचानक आग लग गयी। सड़क के पार सामने ग्रामीण बैंक की पहरेदारी कर रहे गार्डों ने आग को देखा तो स्थानीय लोगों के साथ पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना दिया।
मौके पर पहुंचे पुलिस व फायर सर्विस के लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आरोप है कि दुकान में रखा लगभग तीन लाख रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग बुझाकर लोग गए ही थे कि पूरी दुकान के साथ पड़ोसी अलगू गुप्ता निवासी सोहावल का भी मकान भरभराकर ढह गया।
विज्ञापन

केशरी गुप्ता अलीगंज की दीवारों में दरार आ गयी। मकान मालिक का कहना है कि मकान पुराना था। लेकिन बिना किसी आवाज आग लगने भर से मकान का गिरना लोगों में आशंकाओं को बल दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने से काफी सामान जला है। कुछ देर बाद ही मकान भी ढहा है। घटना की सूचना मिली है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें