मसौधा। पराली जलाने वालों के विरुद्ध सोहावल तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। क्षेत्रीय दो लेखपालों ने क्षेत्र के छह लोगों के विरुद्ध पराली जलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखपाल आसाराम यादव ने धान की फसल में पड़ी पराली जलाने के आरोप में संतोष कुमार, रामशंकर, दुर्गा प्रसाद, राम प्रगट एव घिर्राउ निवासी उसरू अमौना थाना पूराकलंदर के विरुद्ध पराली जलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं भदरसा क्षेत्र के लेखपाल सुरेश पाठक में धान की फसल काटने के उपरांत खेत में पड़ी पराली जलाने के आरोप में शाहिदा बानो निवासी भदरसा के विरुद्ध पराली जलाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूरा कलंदर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया पराली जलाने के मामले को लेकर शासन प्रशासन सख्त हो गया है। जो भी व्यक्ति खेत में पराली जलाकर मिट्टी शोधक कीटाणुओं को मारने व प्रदूषण उत्पन्न करने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।