अयोध्या। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मंगलवार को 99 व्यक्तियों के खिलाफ 51 केस दर्ज किया। इसमें थाना मवई में 11, हैदरगंज में 8, कुमारगंज में 6, इनायतनगर व तारुन में 4-4 केस दर्ज किए गए। इस दौरान 185 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 59 वाहनों का चालान किया गया तथा 8 वाहनों को सीज किया। इस दौरान 46 हजार 3 सौ रुपये समन शुल्क वसूला गया।
इसको मिलाकर जनपद में अब तक 4 हजार 680 व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 2964 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इस दौरान 32 हजार 219 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 18 हजार 914 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें 1599 वाहन सीज किए गए।
साथ ही 12 लाख 64 हजार 9 सौ रुपये समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने व आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर कोतवाली नगर में 9, कोतवाली अयोध्या में 5, बीकापुर, पूराकलंदर व इनायतनगर में 3-3, गोसाईगंज में 2 व थाना कैंट, हैदरगंज, तारुन, खंडासा मे 1-1 मिलाकर कुल 27 केस दर्ज किए गए हैं।