फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर प्रतिकूल टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे। टिप्पणी करने वाले बजरंग दल नेता के विरुद्ध एसपी के जनसंपर्क अधिकारी को पत्र देकर अविलंब कार्रवाई की मांग की गई। कहा गया कि जल्द से जल्द केस दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, वरिष्ठ नेता रेहान जैदी, विकल्प मिश्र, सतीश चंद्र प्रजापति व करमवीर सिंह आदि ने मंगलवार को एसपी को संबोधित पत्र उनके जनसंपर्क अधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर डॉ. हिमांशु कुमार गुप्त ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को लेकर प्रतिकूल टिप्पणी की है।
कहा गया कि उनके द्वारा इससे पहले सोनिया गांधी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की जा चुकी है। बताया गया कि फेसबुक अकाउंट पर अकबरपुर नगर के शहजादपुर निवासी हिमांशु गुप्ता ने खुद को बजरंग दल का विभाग संयोजक बताया है। यह अत्यंत गंभीर मामला है। आपत्तिजनक टिप्पणी का स्क्रीन शॉट देते हुए कहा गया कि किसी को किसी के विरुद्ध भी अपशब्दों का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में केस दर्ज कर नियमानुसार सभी जरूरी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। विशाल ने कहा कि यदि केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं हुई, तो इसे पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें