फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संप्रेक्षण गृह में बुखार से एक की मौत

Thu, 17 Sep 2015 12:35 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी समेत कई शहरों में डेंगू के कहर के चलते यहां भी आशंका में हलचल मची हुई है, मगर डॉक्टरों ने डेंगू की दस्तक से इंकार किया है। उनका कहना है तेज बुखार (पायरेक्सिया) हो सकता है। हालांकि अभी भर्ती किशोरों में किसी की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।  
विज्ञापन


चौक स्थित संप्रेक्षण गृह में रह रहे किशोर बंदियों में मंगलवार बुखार से कई की हालत बिगड़ने लगी। यहां इलाज की जिम्मेदारी देख रहे श्री राम अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एपी भार्गव को सूचना दी गई।

उन्होंने इलाज किया, मगर सुधार नहीं दिखा। इसके बाद एक किशोर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दोपहर बाद भर्ती कराया गया। मेडिकल वार्ड में भर्ती किशोर की देर शाम हालत और खराब होने लगी।
विज्ञापन


मामले में डेंगू आशंका जताई गई। उसका शरीर अकड़ने के साथ ही आग की तरह तपने लगा था। डॉक्टरों ने न जांच कराई और न प्लेटलेट्स की जरूरत समझी।

हालत गंभीर देख शाम 7:45 बजे लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि रास्ते में देर रात उसकी मौत हो गई।
इधर, एक अपचारी की मौत के बाद संप्रेक्षण गृह प्रशासन सकते में आ गया। आननफानन बुधवार को बुखार पीड़ित सुल्तानपुर के मुसाफिर खाना निवासी 14 वर्षीय एक किशोर को बाल बंदी गृह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जबकि अन्य पांच किशोरों को अयोध्या के राजकीय श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बेड नंबर 16 पर एक किशोर को बाल कारागार से बेहोशी की हालत में बुधवार सुबह सुरक्षा गार्डों ने भर्ती कराया है।

इसकी सूचना उसके घर भी भेज दी गई है। डॉक्टरों ने भर्ती रिकॉर्ड में पायरेक्सिया (तेज बुखार) दर्ज किया है। डेंगू की जांच के लिए भर्ती किशोर का सैंपल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट गुरुवार को अस्पताल पहुंचेगी।

उधर, बुखार पीड़ितों को संप्रेक्षण गृह से श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी बंदी किशोरों का इलाज चल रहा है। ये सभी सुल्तानपुर जिले के कुड़वार आैर फैजाबाद के कुमारगंज आदि के निवासी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें