फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों की मौत पर फूटा गुस्सा, रोड जाम

Tue, 15 Sep 2015 11:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जबकि चालक बस लेकर भाग गया। घटना से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। महरूआ-फैजाबाद मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन


ग्रामीण मांग करे थे कि चालक समेत बस को मौके पर लाया जाए। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को देर शाम पुलिस ने बताया कि बस महरुआ में पकड़ ली गई है।

फिर भी खबर लिखे जाने तक आक्रोशित ग्रामीणों का शव रख कर प्रदर्शन जारी था। थानाक्षेत्र के गंगापुर निवासी मस्तराम निषाद (25) पुत्र रामअजोर और सुनील निषाद (22) पुत्र झिंगुरी प्रसाद शाम को तारून बाजार से बाइक से घर जा रहे थे। बाइक मस्तराम चला रहा था।

दोनों बाइक सवार जैसे ही जनता इंटर कॉलेज जयसिंहमऊ के निकट पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही निजी बस ने दोनों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक बस में बाइक सहित फंसकर रगड़ते हुए लगभग सौ मीटर दूर तक चले गए। कुछ दूर जाकर दोनों युवक बस से छिटककर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


जयसिंहमउ सहित अगलबगल गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के पास खड़े होकर रोड जाम कर दिया।

सूचना पर सीओ महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में तारुन सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीण भड़क गये।

ग्रामीण मांग करने लगे कि जब तक बस व उसका चालक यहां नहीं आ जाएगा तब तक शव उठने नहीं दिया जाएगा। सीओ ने ग्रामीणों को बताया कि दुर्घटना करके भाग रही बस को महरूआ में पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी। देर रात समाचार भेजे जाने तक आक्रोशित लोग सड़क पर डटे हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें