फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राची बनी मिसेज, मिस्टर बने इरशाद व मिस का खिताब सृष्टि को

विज्ञापन
प्रतिभागियों के साथ मौजूद मिस इंडिया अनुकृथि वास। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। समृद्ध व विविध विरासत के रूप में प्रचलित भारतीय परिधान को अयोध्या महोत्सव में आयोजित मिस्टर, मिस एंड मिसेज कल्चर इंडिया की प्रतियोगिता में मॉडलों ने अपनी प्रस्तुति से आकर्षण का केंद्र बनाया।
विज्ञापन

विभिन्न प्रांतों की पारम्परिक वेशभूषा को धारण किए हुए मॉडल अयोध्या महोत्सव के मंच पर दिखाई दिए। महोत्सव के मंच पर यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई थी। इसमें सेलिब्रिटी जज के रूप में फेमिना मिस इंडिया अनुकृति वास मौजूद रही। प्रतियोगिता में मिसेज का खिताब प्राची श्रीवास्तव, मिस्टर इरशाद अहमद व मिस का खिताब सृष्टि ने जीता।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान एवं कृषि निर्यात श्रीराम चौहान ने अयोध्या महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या महोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक विरासत संजोने का अनूठा प्रयास है। यहां पारम्परिक संगीत, नृत्य के साथ वेशभूषा, कला शैली को एक बेहतर मंच प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

फैशन शो में कई शहरों की मॉडल ने लिया भाग
वहीं, करीब चार घंटे चले फैशन शो में लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली सहित कई शहरों के मॉडल शामिल हुए। प्रतियोगिता में किड्स रनवे का भी आयोजन हुआ। जिसमें आकर्षक वेशभूषा में सजे नन्हें मुन्हे बच्चों को देखकर दर्शक दीर्घा में उत्साह व उल्लासपूर्ण माहौल नजर आया। कई चक्रों में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता का निर्णय मिस इंडिया अनुकृथि वास ने सुनाया। निर्णय के अनुसार मिसेज में प्रथम प्राची श्रीवास्तव, द्वितीय सोनाली यादव, तृतीय रिपन कौर, मिस्टर में प्रथम इरशाद अहमद, द्वितीय विवेक पटेल, तृतीय आनंद कुमार पांडेय रहे। वहीं मिस में प्रथम सृष्टि, द्वितीय अपराजिता, तृतीय अंजली कौशल रही। किड्स में प्रथम आरुषी सोनी, द्वितीय आर्यन चौधरी, तृतीय आराध्या सिंह को घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें