जिले में खाद और कीटनाशक दवा की दुकानों पर छापेमारी कर नमूना संकलित किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रदेश प्रयोगशाला भेज दिया गया है। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने दी है।
जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार की देर शाम और बुधवार को रैक प्वाइंट से गुजरात स्टेट फर्टीलाइजर कंपनी की निर्मित डीएपी का दो नमूना संकलित किया है।
इसके अलावा किशोर एजेंसी से डीएपी, एमओपी और एनपीके का एक-एक नमूना संकलित किया। इसी प्रकार श्री सत्या क्रेडिट लिमिटेड से एसएसपी का एक नमूना और सालिगराम भोलानाथ एजेंसी से एसएसपी और डीएपी का एक-एक नमूना सील किया गया है।
अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरडी वर्मा ने हनुमत नगर चौराहा स्थित किसान सेवा केन्द्र से प्रोफेनोफास, कोड़री चौराहे के किसान बीज भंडार से फ्रिपोनील और पेंडी मिथलीन दवा का नमूना संकलित किया।
करमा चौराहा स्थित मौर्या बीज भंडार से क्लोरोपायरीफास और साइपरमेथरीन और मोनोक्रोटोफास दवा का नमूना सील कर जांच के लिए प्रदेश प्रयोगशाला भेजा है।