फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़क के खिलाफ महिलाएं मुखर

Wed, 03 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
बदहाल सड़क के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फैजाबाद रेलवे स्टेशन से वाणिज्यकर विभाग को जाती सड़क पैदल चलने लायक न रहने से मंगलवार को कॉलोनी की महिलाएं सड़क पर उतर पड़ीं। वर्षों से बदहाल सड़क अब तक न बनने से महिलाओं में प्रशासन केखिलाफ गुस्सा था।
विज्ञापन


समाजसेवी भारती सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने कीचड़युक्त सड़क पर खड़े होकर नारेबाजी की और रोड जाम कर दिया। मंगलवार को ‘अमर उजाला‘ के ‘माई सिटी’ में पेज दो पर यह खबर प्रमुखता से छपी है।

रेलवे स्टेशन से वाणिज्य कर, जलनिगम, गन्ना भवन, कृषि भवन होते हुए डीएम आवास तक जाती सड़क की बदहाली को लेकर मार्ग के किनारे आबाद रेलवे और बिजली विभाग कॉलोनी की कई महिलाएं सड़क पर आ गयीं।
विज्ञापन


कार्यालयों को जाने वाले अफसरों, कर्मियों व वादकारियों-अधिवक्ताओं ने इस मार्ग से गुजरना छोड़ दिया है। महिलाओं ने सड़क शीघ्र बनवाये जाने की मांग की। बाद में डीएम को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें