फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं योजना का लाभ : मंत्री

Sat, 25 Mar 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश के कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जिला योजना की धनराशि का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करें। वह कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे सभी विभाग जो सीधे जनता के विकास कार्यो से जुड़े है सभी कार्यो को कराने के पूर्व जनप्रतिनिधियों सांसद और विधायकगण के संज्ञान में लाते हुए उनका अनुमोदन प्राप्त कर कार्य कराएं जाए ताकि योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल सकें।
बताया गया कि वर्ष 2022-23 के लिए 40046 लाख रुपये का परिव्यय शासन से आवंटित किया गया है। इसमें 18619.97 लाख रुपये पूंजी मद में परिसंपत्तियों के सृजन के लिए और कुल राजस्व 21426.03 लाख रुपये आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आवंटित किया गया था। केंद्र पुरोनिधानित योजनाओं के लिए केंद्रांश की धनराशि 18159.97 लाख रुपये का परिव्यय कर लिया गया। इसमें कृषि क्षेत्र के लिए 906.80 लाख, वनीकरण के लिए 1457.88 लाख, ग्रामीण स्वच्छता में 869.88 लाख, रोजगार/मानव दिवसों के सृजन 12235.76 लाख, शिक्षा में 5220.40 लाख रूपये, सड़क और पुल के लिए 2135.44 लाख रुपये, सामाजिक सुरक्षा के लिए 6747.70 लाख, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 2012.24 लाख, ग्रामीण आवास के लिए 4200 लाख रुपये और अन्य मदों में 4259.90 लाख रुपये व्यय किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधायक अयोध्या वेदप्रकाश गुप्ता, विधायक रूदौली रामचंद्र यादव, विधायक बीकापुर डाॅ. अमित सिंह चैाहान, विधायक गोशाईगंज अभय सिंह, विधायक मिल्कीपुर के प्रतिनिधि, डीएम नितीश कुमार, सीडीओ अनिता यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट केके सिंह, परियोजना निदेशक आरपी सिंह सहित जिला योजना समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें