फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली को लेकर किसानों का हंगामा

Sun, 14 Feb 2016 10:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
रौजागांव चीनी मिल पर शनिवार देर शाम गन्ना तौल में घटतौली को लेकर किसानों में आक्रोश छा गया। देखते ही देखते लामबंद किसानों का हंगामा शुरू हो गया। मौके पर किसान नेताओं ने सीधे महाप्रबंधक को आकर कार्रवाई की मांग रखी। बाद में महाप्रबंधक समेत मिल के कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया लेकिन किसानों में आक्रोश रविवार को भी बरकरार रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रौजागांव चीनी मिल मे गन्ना किसान बंटू सिंह निवासी ग्राम गुनौली ने अपनी दो ट्रॉली गन्ना शुजागंज स्थिति शमा धर्मकांटा पर तौल कराई तो उनका गन्ना ट्रॉली सहित 155 क्विंटल 65 किलोग्राम था। जबकि चीनी मिल के कांटा नंबर तीन पर तौल कराया गया तो ट्रॉली सहित 150 क्विंटल 20 किलो ग्राम गन्ना निकला। फिर दूसरी ट्रॉली की भी शमा धर्मकांटा शुजांगज में तौल करायी तो वजन 103 क्विंटल 50 किलोग्राम था लेकिन जब रौजागांव के मिल गेट के कांटा नंबर चार पर तौल हुई तो 98 क्विंटल 30 किलोग्राम गन्ना निकला। इसे देखकर किसान भड़क गए और मिल में हो रही घटतौली को लेकर मिल के अंदर तौल कराने आए दर्जनों किसान हंगामा करने लगे। मांग की गई कि घटतौली  पर तत्काल कार्रवाई हो और महाप्रबंधक खुद आकर घटतौली अब नहीं होने का भरोसा दिलाएं। इसकी जानकारी मिल के अधिकारी अजीत राय को हुई तो वे अपने अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया और किसानों को ही दलाल बताया। साथ ही पुलिस बल को बुलाकर पिटवाने की धमकी दी। इसकी सूचना भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश दूबे समेत कई नेताओं को दी गई तो मौके पर पहुंचे किसान नेताओं ने गन्ना प्रबंधक मनोज सिंह व विकास सिंह से घटतौली की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने घटतौली से इंकार किया।

किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि घटतौली की शिकायत प्रशासन से लेकर शासन तक करेंगे। यदि इस पर प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो किसान यूनियन के कार्यकर्ता मिल का घेराव कर मिल में तालाबंदी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि धर्मकांटा का कांटा गलत है या तो फिर मिल का कांटा गलत है, इस पर जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। बाद में महाप्रबंधक समेत मिल अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। किसान जगदंबा, अन्नू यादव, कैलाश यादव, मोनू, अमरेश यादव, अनिल यादव, दिनेश यादव समेत मौजूद सैकड़ों किसानों ने आरोप लगाया कि मिल पांच से छह क्विंटल प्रति ट्रॉली गन्ना घटतौली करती है लेकिन प्रशासन किसानों की समस्या को नजरंदाज करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें