फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: करंट से किसान की मौत

Mon, 01 May 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर (अयोध्या)। खेत में मवेशियों को जाने से रोकने के लिए लगाए गए तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से रविवार को किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के बछरामपुर के गोसाई का पुरवा में हुई। अपनी ससुराल में रहने वाले रामचंद्र (45) रविवार दोपहर खेत में काम करने गए थे। पड़ोस के खेत में छुट्टा मवेशियों को रोकने के लिए लगाए तार की बाड़ में बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। उसकी चपेट में आकर रामचंद्र गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

आसपास मौजूद ग्रामीण ने उन्हें आननफानन में सीएचसी बीकापुर पहुंचाया, जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें