फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार का सदस्य होगा विस प्रत्याशी: शिवपाल

Sun, 20 Sep 2015 11:23 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दुख की घड़ी में पार्टी उनके परिवार के साथ है। शिवपाल यादव रविवार को सपा के वरिष्ठ नेता एवं बीकापुर के विधायक मित्रसेन यादव की तेरहवीं संस्कार में उनके पैतृक गांव भिटारी पहुंचे थे।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से उनके ही परिवार के किसी सदस्य को पार्टी उम्मीदवार बनाएगी। परिवार के किस सदस्य को टिकट दिया जाएगा, यह अभी तय नहीं है।

सूखे के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नहर में पानी की व्यवस्था करवा दी गई है। सरकार सूखे से निपटने का हरसंभव प्रयास कर रही है। जिले में बंद पड़े राजकीय नलकूपों के बाबत उन्होंने कहा कि शिकायत कीजिए, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र खड़भड़िया को उच्चीकृत करके स्वर्गीय विधायक के नाम पर नामकरण करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र को 30 शैय्या का अस्पताल बनवाया जाएगा। स्वर्गीय विधायक के तेरहवीं संस्कार में समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद, गायत्री प्रसाद प्रजापति, अम्बिका चौधरी, माता प्रसाद पांडेय, राज्यसभा सदस्य विनय कटियार, रुदौली विधायक राम चंद्र यादव सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें