फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: परिवारीजनों ने लगाया किन्नर की हत्या का आरोप

Mon, 15 May 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कांशीराम कॉलोनी में तीन दिन पूर्व हुई किन्नर मोहित उर्फ दिव्या की मौत के मामले में उसके परिवारीजनों ने दो सगे भाइयों व एक किन्नर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बता रही है।
विज्ञापन

इनायतनगर के पूरे टोड़ी दुबे का पुरवा निवासी रेहा दुबे ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका भाई मोहित उर्फ दिव्या किन्नर 10 मई की शाम कांशीराम कॉलोनी स्थित अपने घर में मृत पाया गया था। पुलिस का कहना है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। रेहा का कहना है कि घटना से करीब एक घंटे पहले भाई ने फोन करके बताया था कि उसके साथ रहने वाला एक किन्नर व उसके साथी उसे जान से मार देगा। इसके बाद उन्हें दिव्या की मौत की जानकारी मिली। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसकी हत्या कर उसका शव फांसी पर लटका दिया था। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें