सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी के खाटू श्याम दरबार में शनिवार शाम फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। वृंदावन से आए पंडित हरिहर मुद्गल ने ‘आज बिरज मा होरी रे रसिया, होरी मोरे रसिया हो होरी मोरे रसिया’ की मनमोहक प्रस्तुति की।
चांदपुर हरवंश के जागृति बाल विद्या मंदिर की छात्राओं ने ब्रज की होली का जीवंत मंचन किया। प्रभात मांटेसरी स्कूल के बच्चों का सामूहिक नृत्य तथा महिमा और रिया सिंह के युगल नृत्य ‘रंग बरसे कान्हा रंग-रंग बरसे’ से दर्शक मंत्र मुग्ध हो उठे।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एडीएम सिटी आरएन शर्मा व एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने दीप जलाकर किया। महिमा और गरिमा ने ‘तेरी-मेरी कुट्टी हो जायेगी’ पर युगल नृत्य तो राधा के स्वरूप पर रिया का एकल नृत्य सराहनीय रहा। दिल्ली से आये मनीष शुक्ला शिव तांडव की प्रस्तुति की।