फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद ने जीता हॉकी में दोहरा खिताब

Thu, 15 Sep 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
Hockey India - फोटो : PTI
विज्ञापन
मंडलीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता के बालक व बालिका दोनों वर्गों में फैजाबाद टीम ने दोहरा खिताब अपने नाम किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान के स्टेडियम में बुधवार को हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन आर्यकन्या कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनू कपूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


हॉकी प्रतियोगिता के बालक अंडर-19 वर्ग में बाराबंकी टीम ने सुलतानपुर टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में फैजाबाद टीम ने बाराबंकी टीम पर 2-0 से खिताबी जीत दर्ज किया। अंडर-14 वर्ग में सुलतानपुर टीम ने बाराबंकी टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में फैजाबाद टीम ने मुनीश व साजन के एक-एक गोल की बदौलत सुलतानपुर टीम पर 2-0 से खिताबी जीत हासिल की। बालिका अंडर-19 वर्ग में बाराबंकी टीम ने अंबेडकरनगर टीम पर 4-0 से जीत हासिल कर फाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन


फाइनल टाई ब्रेकर से हुआ। फैजाबाद ने बाराबंकी पर 3-2 से खिताबी जीत दर्ज किया। अंडर-14 वर्ग में दो ही टीमों के कारण सीधे फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें फैजाबाद ने अंबेडकरनगर पर रिषिका व मुस्कान के एक-एक गोल की बदौलत खिताबी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें