बालक सीनियर वर्ग में फैजाबाद ने अमेठी को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। जूनियर वर्ग में सुल्तानपुर ने फैजाबाद को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
बालिका वर्ग में फैजाबाद ने अंडर-14 वर्ग में बाराबंकी को व अंडर-19 वर्ग में सुल्तानपुर को पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया।
मेथोडिट गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 19 बालक वर्ग के अंतर्गत सुल्तानपुर और अमेठी के बीच खेले गए मुकाबले में अमेठी ने सुल्तानपुर को 12-8 से पराजित किया।
बालक जूनियर वर्ग में फैजाबाद और सुल्तानपुर के बीच खिताब के लिए मुकाबला खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में सुल्तानपुर ने मेजबान टीम को 6-5 के अंतर से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया।
बालिका वर्ग के अंडर-19 वर्ग का खिताबी मुकाबला सुल्तानपुर और फैजाबाद के बीच खेला गया। फैजाबाद की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सुल्तानपुर को 8-7 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
बालिका अंडर-14 वर्ग का फाइनल मुकाबला बाराबंकी और फैजाबाद के बीच खेला गया। फैजाबाद ने बाराबंकी को 10-7 से पराजित कर खिताब पर कब्ज किया।
इस अवसर पर बाराबंकी की नीता अवस्थी, दिलीप सिंह सुल्तानपुर, प्रवीण कुमार, परमेंद्र सिंह,आरडी शर्मा, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे। पकज यादव, बबलू कुमार निर्णायक रहे।