फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान एक्सप्रेस को अमेठी से चलाए जाने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस के नेताओं ने किसान एक्सप्रेस ट्रेन को अमेठी से होकर चलाए जाने की निंदा की है।
विज्ञापन

कहा कि यदि रूट न बदला गया तो कांग्रेस यात्रियों की सुविधा के लिए आंदोलन करेगी।
जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, एआईसीसी राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीसी मो. शरीफ ने जारी बयान में कहा है कि रेल मंत्रालय ने 12 सितंबर से किसान एक्सप्रेस ट्रेन को अमेठी से होकर चलाए जाने का टाइम टेबल जारी किया है।
इसकी निंदा करते हुए नेताओं ने कहा कि बरसों पुरानी ट्रेन का रूट बदलाव यात्रियों और यहां के लोगों के हितों पर कुठाराघात है। इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। 12 सितंबर को ट्रेन को अयोध्या होकर न चलाया गया तो कांग्रेस आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार एक ओर तो अयोध्या को लेकर नए-नए सपने दिखाती है, नई ट्रेन चलाने की बात करती है जबकि दूसरी ओर यहां के लोगों के साथ धोखा करती है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर महामंत्री अरुण अग्रवाल ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को मांगपत्र भेजा। इसके जरिए बरसों से अयोध्या रूट पर दौड़ने वाली तीन ट्रेनों को यथावत बहाल किए जाने की मांग की है।
पिछले अगस्त माह की पांच तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन करने को आए थे। उसके अगले दिन ही अयोध्या से गुजरने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों 13009, 10, 13307 व 8 एवं गांधीनगर कामख्या एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर वाया प्रतापगढ़, रायबरेली मार्ग से चलाने का प्रस्ताव अधिसूचित किया था।
रूट बदले जाने पर यहां के लोगों ने कड़ा विरोध किया था। अभी हाल में रेल मंत्रालय द्वारा 80 ट्रेनों के संचालन का एलान किया गया है, उनमें से दो ट्रेनों को वाया अयोध्या होकर निकाला जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट मंदिर के भूमिपूजन के समय संपूर्ण विश्व से अयोध्या आने की अपील की जा रही है, अयोध्या के ट्रेनों को बढ़ाने के बजाय रेलवे के अधिकारी अयोध्या से गुजरने वाली ट्रेनों को हटा रहे हैं। ये बेहद ही अफसोस जनक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें