फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से ले गया बाइक, डिग्गी में रखे 3.18 लाख रुपए समेत बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। कोतवाली रुदौली के भेलसर स्थित एक शराब की दुकान के सामने से गायब हुई बाइक व उसमें रखे 3.18 लाख रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। बताते हैं कि शराब खरीदने आया एक व्यक्ति धोखे से बाइक उठा ले गया, मौके पर उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस ने दोनों बाइक मालिकों को उनकी बाइक व पैसे सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

रुदौली क्षेत्र के बिहारा गांव निवासी कर्म पाल सिंह पुत्र श्याम बक्स सिंह ने 20 अगस्त को 10 बिस्वा जमीन का बैनामा रजिस्ट्री कार्यालय रुदौली में 3 लाख 18 हजार 5 सौ रुपये में किया था। बैनामा के दौरान मिले रुपये उसने बाइक की डिग्गी में रखे थे। शुक्रवार शाम वह शराब लेने के लिए भेलसर स्थित शराब की दुकान पर रुका, वापस लौटने पर मौके पर बाइक नहीं मिली।
कोतवाली रुदौली पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उक्त शराब के ठेके पर एक लावारिस बाइक खड़ी पाई गई थी। जांच के दौरान उसका मालिक अमरेश सिंह निवासी बरई थाना रौनाही पाया गया।
विज्ञापन

बताया कि चौकी प्रभारी भेलसर रतन शर्मा व उपनिरीक्षक रबीश यादव ने रात में नाकेबंदी और जांच के दौरान कोतवाली रुदौली के तकिया गांव के के निकट अंडे के ठेले पर बाइक समेत अमरेश मिल गया। इस दौरान अमरेश ने बताया शराब के ठेके पर वह शराब देने गया था, अनजाने में दूसरी बाइक ले आया। सीओ ने बताया कर्मपाल की बाइक में उसके द्वारा रखे 3.18 लाख रुपये सही सलामत मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें