फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सर्जन समेत 35 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष व जिला अस्पताल के जनरल सर्जन समेत जिले में बृहस्पतिवार को 35 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मचा रहा। इनमें ज्यादातर लोग संक्रमित लोगों के संपर्की बताए गए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2148 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के देवकाली निवासी कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने तबियत खराब होने पर एक अगस्त को कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। इस बीच बुखार आया तो 17 अगस्त को एंटीजन किट से जांच हुई, इसमें भी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लक्षण होने के कारण आरटी/पीसीआर टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, अब उनकी हालत सामान्य है।
वहीं, जिला अस्पताल के जनरल सर्जन डॉप्त एके सिन्हा (50) ने हल्की तबियत खराब होने पर बुधवार को जिला अस्पताल के ट्रूनेट मशीन से जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिन्हें होम आइसोलेट कराया गया है। क्लोज कांटेक्ट के लोगों को ट्रैस करके उनकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में सिविल लाइन के चित्रा एवेन्यू में दो, विवेकानंद पुरम कॉलोनी लाइफ लाइन हॉस्पिटल साकेतपुरी में दो, देवकाली बिस्कुट फैक्ट्री के पीछे दो, बीकापुर के रामदासपुर मझौली, अवध विश्वविद्यालय के निकट उसरू, शहर के काश्मीरी मोहल्ला, बड़ा रमना हैदरगंज, मसौधा के पूरे काशीनाथ, शहर के निराला नगर, पूरा ब्लॉक के कोडराी, पूरा बाजार, जैन मंदिर रायगंज, शिवा पैलेस के पीछे, जगदीशपुर मंदिर सब्जी मंडी के निकट, वैदेही नगर कॉलोनी, सहादत अली खान की छावनी रामनगर,
अवधपुरी कॉलोनी, तारुन के हैदरगंज, मिलिट्री हॉस्पिटल, शहर के कंधारी बाजार गली, रुदौली के भौली, सोहावल के पूरे पंडा अरथर, रुदौली के कोठी, आदर्श नगर कॉलोनी देवकाली, माली का फुलवारी गोसाईगंज, रुदौली के रसूलाबाद, मसौधा के पलिया गोवा, पूरा ब्लॉक के देवगढ़, सोहावल के रहीमपुर बैदौली व शहर के नाका मुजफ्फरा में एक-एक सहित अन्य मरीज मिले हैं। जिन्हें विभिन्न जगहों पर आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें